भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें की लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। इससे पहले भोपाल के पूर्व महापौर सुनील सूद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सुनील सूद सुरेश पचौरी के खास समर्थक माने जाते हैं और उन्होंने भोपाल में कांग्रेस के टिकट पर महापौर का चुनाव भी जीता था।
सुनील सूद भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से भी कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व महापौर सुनील और कांग्रेस पार्षद प्रियंका मिश्रा, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष संजय साहू भाजपा में शामिल हो गए हैं। सभी ने सुरेश पचौरी के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की है। भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। आपको बता दें की सुनील सूद अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार के चलते कई बड़े विवाद में रहे हैं।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal