Wednesday , May 15 2024

उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची हुई जारी

उत्तराखंड की पांच में से हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे कम मतदाता वाली सीट टिहरी और अल्मोड़ा है, जिसमें महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हरिद्वार लोकसभा सीट पर हैं, जिनमें 9,64,739 महिला, 10,70,828 पुरुष और 159 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट है, जिसमें कुल 20,15,809 मतदाता हैं, जिनमें 9,68,636 महिला, 10,47,118 पुरुष व 55 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। तीसरे स्थान पर टिहरी लोकसभा सीट है, जिसमें कुल 15,77,664 मतदाता हैं। इनमें से 7,61,783 महिला, 8,15,819 पुरुष व 62 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

चौथे स्थान पर गढ़वाल लोकसभा सीट हैं, जहां 13,69,388 मतदाता हैं। इनमें 6,69,964 महिला, 6,99,408 पुरुष व 16 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। पांचवें स्थान पर अल्मोड़ा सीट है, जहां 13,39,327 मतदाता हैं। इनमें 6,54,916 महिला, 6,84,406 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

किस लोकसभा में कितने सर्विस, 85 प्लस व दिव्यांग मतदाता

लोकसभासर्विस मतदाता85 प्लस मतदातादिव्यांग मतदाता
टिहरी128621300116414
गढ़वाल167241334616074
अल्मोड़ा291051279714076
नैनीताल106291243818406
हरिद्वार57461357815365

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com