Friday , September 20 2024

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मे हार के बाद बीजेपी हुई एक्टिव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मे हार के बाद बीजेपी एक्टिव हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड भाजपा ने अभी से प्लान बनाना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मात देने के लिए भाजपा कारगर रणनीति बनाकर प्लानिंग करने में जुट गई है। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तराखंड में रैली कर सकते हैं।   

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार की जाएगी। दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी का प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमावर्ती गांव गूंजी का भ्रमण करें।

इसी दौरान पिथौरागढ़ में विशाल रैली को संबोधित करें। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुमति मिलते ही जनसभा की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। भट्ट ने बताया कि पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुक्रवार और शनिवार को देहरादून में आयोजित होगी।

उन्होंने कहा कि पहले दिन शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी, सभी सांसद, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और जिलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। दूसरे दिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों और नगर निगम के अध्यक्षों को भी आंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्य समिति का मुख्य फोकस लोक सभा चुनाव और पार्टी का महा जनसंपर्क अभियान रहेगा।  प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार को होने वाली कार्य समिति में सभी विधायक शिरकत करेंगे।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com