Tuesday , February 17 2026

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज सोना और चांदी के रेट्स किए जारी.. 

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 27 फरवरी को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। होली के मद्देनजर ज्यादातर जिलों में सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर, गोरखपुर और बरेली में सोना-चांदी के रेट में कमी देखने को मिली जबकि आगरा में दोनों के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

कानपुर में सोने और चांदी में लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सोना 56750 प्रति दस ग्राम और चांदी 65600 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 56650 प्रति दस ग्राम और चांदी 65400 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना और चांदी के रेट में उछाल देखने को मिला है। शनिवार को सोना 56700 प्रति दस ग्राम और चांदी 65800 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 56900 प्रति दस ग्राम और चांदी 66300 प्रति किलो रही। गोरखपुर में सोना और चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सोना 57329 प्रति दस ग्राम और चांदी 63500 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 57300 प्रति दस ग्राम और चांदी 63000 प्रति किलो रही।

बरेली में सोने और चांदी सस्ता हुआ है।  शनिवार को सोना 57000 प्रति दस ग्राम और चांदी 65800 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 56700 प्रति दस ग्राम और चांदी 64300 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com