Friday , September 20 2024

पूरे राज्य में हवा की रफ्तार बढ़ी, दो से चार किलोमीटर प्रति घंटा की हुई वृद्धि

बिहार में नए साल में सर्दी का सितम जारी है। राज्य के 30 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बन गई है  जबकि. राजधानी पटना समेत 13 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति है। इनमें  मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, शेखपुरा, फारबिसगंज, बांका जिले शामिल हैं जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे आ गया। राज्य में आसमान में बादलों के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट हुई थी, जिससे शीतलहर जैसे हालात बन गए। शुक्रवार से बर्फीली पछुआ हवाओं के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 24 जिलों का न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने पटना समेत 13  जिलों में भीषण शीत दिवस जबकि पांच अन्य शहरों में शीत दिवस की घोषणा कर दी।   गया, पूर्णिया, सुपौल, सबौर और मोतिहारी में कोल्ड डे घोषित किया गया है। शनिवार को भी इन जिलों में इसी तरह के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

कई जगहों पर तापमान में भारी गिरावट से शीत दिवस की स्थिति है। हालांकि दिन में धूप निकलने से पटना, गया समेत कुछ जगहों पर दोपहर में आंशिक राहत की स्थिति भी रही।

बांका-फारबिसगंज सबसे ठंडे स्थान

6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बांका व फारबिसगंज राज्य में सबसे ठंडे स्थान रहे। मुजफ्फरपुर में राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार ठंड से पटना समेत पूरे सूबे का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को ठंड से परेशानी हो रही है।

2- 4 किमी बढ़ी हवा की रफ्तार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूरे राज्य में अधिक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से हवा की रफ्तार बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि हुई है। राज्य  के अन्य भागों में हवा की रफ्तार 8 से 13 किमी तक पहुंच गई है। कई इलाकों में  बर्फीली हवाएं चल रही है। दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान लगाया गया है। 10 जनवरी के बाद ही  बिहार में घने कोहरे में कमी आने की बात कही जारही है।

इन शहरों का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के नीचे 

राजधानी समेत प्रदेश के गया, नवादा, बांका, सबौर, भागलपुर, सहरसा, फारबिसगंज, किशनगंज, सारण, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, रोहतास, समस्तीपुर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

नौ शहरों का अधिकतम तापमान चढ़ा

शुक्रवार व पटना समेत प्रदेश के औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बांका, बेगूसराय, खगड़िया व वाल्मीकि नगर के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का अधिकतम-न्यूनतम तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 15 7.7

गया 19.1 8.8

भागलपुर 14.8 8.5

मुजफ्फरपुर 12 9.3

औरंगाबाद 17.2 9.6

रोहतास 18.6 8.0

नवादा 18.5 8.4

सारण 17.2 8.2

सीवान 14.6 8.0

बेगूसराय 14.5 8.7

सहरसा 12.5 8.7

खगड़िया 15.7 9.9

बांका 17.8 6.4

सबौर 14 8.0

कटिहार 13.7 9.4

पूर्णिया 14 9.4

फारबिसगंज 16.4 6.4

समस्तीपुर … 7.4

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com