पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। पछुआ के साथ बर्फीली हवाओं के प्रवाह से पटना समेत 17 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। जिसके चलते लोगों घरों में दुबके नजर आए। बुधवार को सामान्य से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश का गया जिला सबसे ठंडा शहर रहा। गया का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि अनुमान जताया जा रहा है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान का उतार-चढ़ाव इस पूरे हफ्ते जारी रहेगा। 11 दिसंबर के बाद प्रदेश में सर्द हवाओं का प्रभाव पूरी तरह बनने की संभावना है। अभी राज्य भर में पछुआ हवा 12-15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही है। इनके प्रभाव से अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।
बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद जिलों में सुबह के समय आंशिक कोहरा रहा। वहीं गुरुवार को प्रदेश के उत्तर पश्चिम व दक्षिण पश्चिम भागों के एक या दो स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं अगर बात शहरों के न्यूनतम तापमान की करें तो
शहर तापमान
गया 7.6 डिग्री
पटना 11.6 डिग्री
औरंगाबाद 10.0 डिग्री
मुजफ्फरपुर 13.7 डिग्री
भागलपुर 13.1 डिग्री
रोहतास 10.0 डिग्री
नवादा 10.8 डिग्री
शेखपुरा 11.6 डिग्री
खगड़िया 12.8 डिग्री
कटिहार 14.1 डिग्री
पूर्णिया 12.8 डिग्री
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal