कई लोग सेलिब्रेट करने के दौरान बियर का सेवन करते हैं जो की काफी प्राचीन समय से चली आ रही हैं। बीयर जौ और अंगूर को सड़ा कर तैयार की जाती है। आमतौर पर लोग इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं। लेकिन जरूरी नहीं हैं कि यह जानकारी पूरी तरह से सही हो। जी हां, अगर बीयर को सीमित मात्रा में लिया जाए तो इसके काफी फायदे भी हो सकते हैं। कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है। अधूरी जानकारी के चलते लोग बीयर के फायदों से अनजान रह जाते हैं। आज हम आपको बियर पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरानी में डाल देंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में…
![](https://lokprahri.com/wp-content/uploads/2022/10/न्ह्ब.jpg)
किडनी स्टोन में फायदेमंद
बियर के फायदों में सबसे पहले किडनी स्टोन का ज़िक्र आता है। अगर आपकी किडनी में स्टोन है, तो बहुत मुमकिन है कि रोज़ाना एक बीयर पीने से यह धीरे-धीरे पेशाब के रास्ते निकल जाए। फिनलैंड की राजधानी हेलसिन्की में 27 हज़ार लोगों पर हुई रिसर्च में पता चला कि रोजाना एक बियर पीने से किडनी में स्टोन होने का खतरा 40% तक कम हो जाता है। वजह यह है कि बियर में पानी और शराब दोनों होती हैं, जिससे पेशाब पतली होती है और बहाव तेज़ होता है। इससे स्टोन बनने का खतरा कम होता है।
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
बढ़ती उम्र के साथ दिमाग की कार्य क्षमता कम होने लगती है, जिसका प्रभाव स्मरण शक्ति पर भी पड़ सकता है। यहां बियर पीने के फायदे देखे जा सकते हैं, क्योंकि इसमें सिलिकॉन और हॉप्स नामक यौगिक मौजूद होते हैं, जो मस्तिष्क विकारों को रोकने का काम कर सकते हैं। इसलिए, तय मात्रा में बीयर का सेवन याददाश्त संबंधी परेशानी और अल्जाइमर की समस्या जैसे रोग के खतरे को दूर करने का काम कर सकता है।