Monday , September 28 2026

यूपी की शराब का विदेशों में बढ़ा कारोबार, निर्यात बढ़ा 89.7%; चार महीने में कमाए 66 लाख डॉलर

उत्तर प्रदेश से बोतलबंद मदिरा के निर्यात में तेजी आई है। जुलाई 2026 में प्रदेश का निर्यात 55.2 लाख अमेरिकी डॉलर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष जुलाई के 29.1 लाख डॉलर के मुकाबले 89.7 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में देश का समग्र निर्यात 25.7 प्रतिशत बढ़ा।
महाराष्ट्र-पंजाब के बाद तीसरे स्थान पर यूपी
राष्ट्रीय निर्यात में यूपी की हिस्सेदारी 8.3 से बढ़कर 12.5 प्रतिशत हो गई और प्रदेश महाराष्ट्र व पंजाब के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया। जुलाई में प्रदेश से व्हिस्की के निर्यात में 78.8 प्रतिशत और वोदका में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल से जुलाई के बीच प्रदेश का मदिरा निर्यात 56.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि राष्ट्रीय वृद्धि 20.4 प्रतिशत रही। इस दौरान प्रदेश ने 66 लाख डॉलर अतिरिक्त विदेशी मुद्रा अर्जित की। आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के अनुसार, निर्यात बढ़ने से किसानों को भी लाभ मिल रहा है। ईएनए उत्पादन बढ़ने से चीनी मिलों के शीरे की मांग और ग्रेन आधारित आसवनियों में अनाज की खरीद बढ़ी है आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह के अनुसार, जुलाई में देशभर में बोतलबंद मदिरा के निर्यात में 11.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि यूपी में वृद्धि हुई। निर्यात बढ़ने से बोतल, पैकेजिंग, लेबलिंग, भंडारण और परिवहन जैसे क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की संभावना है। बस्ती से 25 हजार कुंतल शीरे का विदेश निर्यात हुआ, जिससे पांच लाख डॉलर की अतिरिक्त विदेशी मुद्रा अर्जित हुई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com