Sunday , May 17 2026

बंद हो रहा mAadhaar ऐप, फोन से तुरंत डिलीट करके ये वाला करें इंस्टॉल, जानें फायदे

क्या आप भी लंबे समय से mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरुरी जानकारी इस लेख में बताने जा रहे हैं। दरअसल, UIDAI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी दी है कि बहुत जल्द  mAadhaar ऐप रिटायर यानी बंद होने वाला है। ट्वीट में बताया है कि  mAadhaar ऐप  जल्द ही रिटायर होने जा रहा है।

पुराना ऐप क्यों हो रहा है रिटायर?

हालांकि UIDAI ने अपने ट्वीट पर यह नहीं बताया कि ऐप को रिटायर क्यों किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है mAdhaar ऐप को काफी समय पहले लॉन्च किया गया था। इसका इंटरफेस भी पुराना हो चुका है। बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ इसमें कई तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। आजकल साइबर फ्रॉड और डेटा सिक्योरिटी बहुत बड़ी चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में UIDAI ने पुराने ऐप को बंद करके का फैसला किया ताकि लोग सिर्फ नया आधार ऐप का यूज कर सके।

 नया आधार ऐप का इस्तेमाल करें

यदि आप आधार कार्ड सर्विसेस के लिए फोन में mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर रहैं, तो बता दें कि, UIDAI ने एक्स पर ट्वीट करके बताया है कि यह ऐप जल्द ही बंद होने वाला है। इसलिए लोगों को अब नए आधार ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए। QR आधारित नया आधार ऐप शेयरिंग से लेकर प्राइवेसी और आधार सेवाओं तक आसानी से पहुंचने के लिए बेहतर ऑप्शन है।

नए आधार ऐप की खासियत

– यह ऐप एकदम स्मार्ट और फास्ट है। इसमें बेहतर प्राइवेसी मिलती है। यह आपके डेटा को सेफ रखता है।

 – नए ऐप का स्मार्ट QR कोड आपकी पहचान को सुरक्षित तरीके से सत्यापित कर देता है, जिससे डेटा चोरी का खतरा खत्म हो जाता है।

 – इस ऐप की मदद से आधार डाउनलोड कर सकते हैं, पीवीसी (PVC) कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं, प्रोफाइल अपडेट का स्टेटस देख सकते हैं।

आधार के नए ऐप को कैसे डाउनलोड करें?

 – पुराना ऐप जल्द ही काम करना बंद कर देगा, इसलिए आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

 – डाउनलोड करते समय ध्यान रखें कि डेवलपर का नाम ‘UIDAI’ ही हो, ताकि आप किसी फर्जी ऐप के चक्कर में ना फंस जाएं।

 – ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसको ओपन करें।

 – अपनी मनपसंद भाषा का चयन करें।

 – इसके बाद ही मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर्ज कर लें। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com