Tuesday , April 23 2024

ये लक्षण महिलाओं में अच्छी फर्टिलिटी का संकेत देते हैं

लड़की जब 20 से 24 या 25 साल की होती है तो वो अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के तरीकों के बारे में सोचती है। हालाँकि लड़की के लिए प्रेग्नेंट होना दुनिया की सबसे जरूरी चीज होती है और सबसे बड़ी ख़ुशी भी। शादी के बाद हर हाल में लड़की जल्द से जल्द मां बनना चाहती है। वैसे आप सभी जानते ही होंगे मां बनना दुनिया की हर महिला के लिए बेहद खूबसूरत एहसास होता है हालाँकि ये अपने साथ कई चुनौतियां और परेशानियां भी लेकर आता है। वैसे आज के समय में जब खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से महिलाओं की फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) पर बुरा असर पड़ रहा है जिसकी वजह से कई महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो बड़ी आसानी से गर्भवती हो जाती हैं। अब आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं जो यह बताती हैं कि आपके लिए गर्भवती होना आसान है या नहीं!

अगर आपकी उम्र है 20 से 25 साल- 20-24 साल की उम्र के बीच किसी भी महिला में प्रजनन क्षमता सबसे अच्छी होती है। हालांकि प्रजनन क्षमता की आयु सीमा सभी महिलाओं के लिए समान नहीं होती है और इनमें अंतर हो सकता है। हालाँकि रिसर्चों में सामने आया है कि उम्र के साथ प्रजनन क्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है।

पीरियड्स होते हैं रेगुलर- सभी लड़कियों का पीरियड साइकल कभी-कभी गड़बड़ होता है जो सामान्य बात है लेकिन ये ज्यादा गड़बड़ होता है तो ये टेंशन वाली बात हो सकती है। अगर आप उन लोगों में एक हैं जिनके पीरियड्स हर महीने समय पर होते हैं तो ये निशानी है कि आप बेहद फर्टाइल हैं। 

जीन्स का संबंध- फैमिली हिस्ट्री के आधार पर किसी महिला की फर्टिलिटी के बारे में अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है।

वजाइनल डिस्चार्ज- अगर मेन्स्ट्रुअल साइकल के बीच में वजाइना से क्लियर, बिना किसी दुर्गंध वाला सर्वाइकल म्यूकस डिस्चार्ज आता है तो ये अच्छा संकेत है।

PMS (प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम) के लक्षण- प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के दौरान मूड स्विंग, बार-बार खाने की इच्छा, पेट के निचने वाले हिस्से में दर्द, थकान, चिड़चिड़ापन और अवसाद PMS के लक्षण हैं। हर चार में तीन महिलाओं को पीरियड्स में इनमें कोई ना कोई लक्षण का अनुभव जरूर होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com