महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-6 की शुरुआत पैदल मार्च के साथ की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान के तहत रेलवेगंज कछौना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने मिशन शक्ति के उद्देश्य बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राम सूरत, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल तूफान और अशोक कुमार के साथ महिला कांस्टेबल रीता वर्मा, पिंकी, सोनाली, नीरज, नेहा, पारुल और मधु सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना, उनकी सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है। पुलिस टीम की इस पहल के जरिए महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal