Monday , October 12 2026

यूपी में ग्राम प्रहरियों और पेंशनधारकों को बड़ी सौगात की तैयारी, बढ़ेगा मानदेय और पेंशन!

उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रहरियों और सामाजिक पेंशन के लाभार्थियों को राहत देने की तैयारी है। सरकार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने के साथ ही वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन की राशि में भी इजाफा कर सकती है। प्रस्तावित बदलाव लागू होने पर प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
ग्राम प्रहरियों का मानदेय 3500 रुपये करने की तैयारी
ग्राम प्रहरियों का मौजूदा मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी है। लंबे समय से ग्राम प्रहरी मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्रस्तावित बढ़ोतरी से उन्हें हर महीने 1000 रुपये अतिरिक्त मिल सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली में इसकी घोषणा कर सकते हैं।
सामाजिक पेंशन भी बढ़ाने की तैयारी
प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। वर्तमान में इन योजनाओं के तहत मिलने वाली 1000 रुपये प्रतिमाह की राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये करने का प्रस्ताव है। यदि यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो पात्र लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। हालांकि, मानदेय और पेंशन में बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि तथा लागू होने की तारीख के लिए सरकार की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com