Saturday , July 27 2024

स्पा सेंटर पर मारा गया छापा, ग्यारह लोगों को किया गया हिरासत में

पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र के एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। स्पा सेंटर से ग्यारह लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। इसमें छह युवतियां शामिल हैं।आरोपियों में से एक व्यक्ति निजी बैंक का प्रबंधक भी है।

पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र के एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। स्पा सेंटर से ग्यारह लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। इसमें छह युवतियां शामिल हैं। आरोपियों में से एक व्यक्ति निजी बैंक का प्रबंधक भी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं स्पा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रेम मंदिर के पास एक स्पा सेंटर चल रहा था। आसपास के व्यक्तियों में स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की आशंका जताकर पुलिस से शिकायत की थी। इसके चलते कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार शाम को स्पा सेंटर पर छापा मारा।

पुलिस टीम में महिला दारोगा और महिला कांस्टेबल भी शामिल थी। पुलिस टीम ने मौके से ग्यारह लोगों को हिरासत में लिया। इनमें छह युवतियां भी शामिल हैं। आरोपियों में एक निजी बैंक का प्रबंधक भी बताया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com