Wednesday , May 22 2024

प्रयागराज पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री, करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच चुके हैं। उप मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बमरौली हवाई अड्डे पर किया। वहां से वे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्‍होंने आम जन की समस्‍याएं सुनीं, अधिकारियों को समस्‍या के समाधान के लिए निर्देशित किया।

उप मुख्‍यमंत्री अमृत सरोवर महोत्‍सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे : केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। खासकर अमृत सरोवरों के निर्माण व उसके किनारे मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव की तैयारियों को भी जानेंगे। केशव मौर्य आज शाम चार बजे ज्वाला देवी इंटर कालेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पूर्व सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

नगर निगम के चुनाव को लेकर मंथन : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ सभासदों के साथ भी बैठक करेंगे। होने वाले चुनाव में क्या रणनीति होगी और किसी पार्टी का समर्थन मिलेगा, इस पर भी मंथन की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक ही वार्ड से कई लोग दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में समान विचारधारा के लोगों में मतभेद हो सकता है। इस स्थिति को बचाने के लिए माना जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री केशव बैठक कर जरूरी निर्देश दे सकते हैं।

गुरु दक्षिणा कार्यक्रमों में भाजपाई कर रहे सहयोग : प्रत्येक वर्ष आरएसएस की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयाेजन किया जाता है। आम तौर पर इसमें संगइन के स्वयंसेवक शामिल होते हैं। वह स्थानीय लोगों को भी इस आयोजन से जोड़ते हैं। धीरे धीरे उन्हें संगठन की रीति और नीति से अवगत कराया जाता है। इस बार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश जारी किया है कि जहां भी संघ की शाखाएं लगती हैं उनमें गुरु दक्षिणा के आयोजनों में सहयोगी बने। अपने स्तर से प्रचार प्रसार करने के साथ जन सामान्य को भी साथ लें। जन प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी भी इस आयोजन का हिस्सा बनें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com