Thursday , April 18 2024

नई सड़क हिंसा के 19 आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट किया हासिल

नई सड़क हिंसा के 19 आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) हासिल किया है। इनमें से सात की लोकेशन दिल्ली और मेरठ में मिली है। पुलिस को यह भी पता चला है कि एक शातिर मेरठ के किसी लोकल गिरोह के सम्पर्क में आ गया है। इधर, फरार आरोपित कानून के जानकारों के भी सम्पर्क में हैं।

एनबीडब्ल्यू मिलने के बाद पुलिस सभी आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। अगर इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो पुलिस कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के आदेश लेगी। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चार शातिर ऐसे हैं, जो पुलिस का दबाव पड़ने पर दिल्ली भाग गए हैं। उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। वहीं तीन आरोपितों की लोकेशन मेरठ में मिल रही है। पुलिस की सर्विलांस यूनिट लगातार इन पर काम कर रही है।

मेरठ पुलिस से शेयर की लोकेशन

इस मामले में पुलिस ने शातिर अकील खिचड़ी के खिलाफ भी एनबीडब्ल्यू लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसकी लोकेशन मेरठ में मिली है। वह वहां के लोकल गिरोह के सम्पर्क में है। इसलिए मेरठ पुलिस से भी उसकी लोकेशन शेयर की गई है।

राहत के तलाश रहे रास्ते

इनमें से कई आरोपित दिल्ली में मौजूद कानून के जानकारों के सम्पर्क में भी हैं। उनसे इस घटना से बचने या फिर ज्यादा से ज्यादा राहत मिलने का रास्ता पूछा जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com