Tuesday , March 31 2026

नवी मुंबई से आई पहली फ्लाइट…यात्रियों का हुआ स्वागत

सिविल एन्क्लेव (बरेली एयरपोर्ट) से सोमवार को बरेली-नवी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू हो गयी। पहले दिन नवी मुंबई से आई फ्लाइट के यात्रियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। अपने निर्धारित समय दोपहर 1.30 बजे से छह मिनट देरी से फ्लाइट 138 यात्रियों को लेकर पहुंची। एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट टर्मिनल में निदेशक अवधेश अग्रवाल और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों की मौजूदगी में केक सेरेमनी मनायी गयी। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि नवी मुंबई से फ्लाइट दोपहर 1.36 बजे बरेली पहुंचीं। करीब 56 मिनट रुकने के बाद फ्लाइट ने बरेली से 2.32 बजे नवी मुंबई के लिए उड़ान भरी। पहले दिन नवी मुंबई से 138 यात्री आए और बरेली से 173 यात्री रवाना हुए। 186 सीटर एयरक्राफ्ट से उड़ान शुरू हुई है। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि नवी मुंबई की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। जबकि बेंगलुरू की फ्लाइट अब मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com