Thursday , April 2 2026

जिले में एलपीजी और तेल पर्याप्त मात्रा में अफवाहों से बचने की सलाह

जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता होने के बावजूद अफवाहों से बचने की अपील की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार जिले में आईओसी, एचपीसी और बीपीसी की कुल 91 गैस एजेंसियां हैं, जहां 28 मार्च की शाम तक 42,836 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध था। भरे हुए सिलेंडरों की गाड़ियां लगातार ट्रांजिट में हैं। जिले में 193 पेट्रोल पंपों पर 45,801 किलोलीटर पेट्रोल और 32,894 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईंधन को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारियों की टीमें गठित कर निगरानी बढ़ाई गई है। कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है। अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 892 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com