Wednesday , February 18 2026

उत्तराखंड में होली के मौके पर मौसम रहेगा साफ, IMD ने पांच से आठ मार्च तक पूर्वानुमान किया जारी

उत्तराखंड में होली के मौके पर मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने पांच से आठ मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं मैदानों एवं अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहा।

देहरादून में तापमान 29.6, पंतनगर में 30.4, नई टिहरी में 22.3 और मुक्तेश्वर में 22.2, मसूरी में 20.0 डिग्री दर्ज किया। विभाग के मुताबिक पांच से आठ मार्च तक मौसम प्रदेशभर में शुष्क रहेगा और तापमान 29 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com