Tuesday , February 17 2026

भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा पहुंंचे, कहा कि..

छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा में आज कुल 107 कार्यों के लिए लागत राशि 56 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपए के 81 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 31 करोड़ रुपए के 26 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

सीएम बघेल ने किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में नगर पालिका परिषद चांपा के 7 कार्य लागत राशि 19.0 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत के 14 कार्य लागत राशि 1.46 करोड़ रुपए, लोक निर्माण विभाग के 1 कार्य लागत 6.17 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 1 कार्य लागत राशि 0.65 करोड़ रुपए और सी.जी.एम.एस.सी के 3 कार्य लागत राशि 3.91 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

25.08 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्याें का हुआ भूमिपूजन

इसी प्रकार सहकारिता बैंक के 6 कार्य लागत राशि 1.53 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3 कार्य लागत राशि 0.66 करोड़ रुपए, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के 54 कार्य लागत राशि 9.82 करोड़ रुपए, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर के 1 कार्य लागत राशि 0.78 करोड़ रुपए, नगर पालिका परिषद चांपा के 1 कार्य लागत राशि 3 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 3 कार्य लागत राशि 3.17 करोड़ रुपए, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 9 कार्य लागत राशि 5.04 करोड़ रुपए, सी.जी.एम.एस.सी के 1 कार्य लागत राशि 0.61 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत के 3 कार्य लागत राशि 0.43 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com