26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए भयावह आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर देशभर में शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को याद किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राष्ट्रपति, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज के दिन हम उन निर्दोष लोगों को याद करते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और उन बहादुर सैनिकों व पुलिसकर्मियों के साहस को सलाम करते हैं जो आतंक के खिलाफ निडर होकर खड़े रहे, साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद राष्ट्र की एकजुटता और साहस की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal