Tuesday , November 24 2026

पीएम मोदी और सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दीपों की जगमगाहट, गंगा के घाटों पर आस्था का उजाला और सनातन संस्कृति की दिव्य छटा… कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने अपने संदेशों के माध्यम से पर्व की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता की कामना की।
पीएम मोदी ने सेवा और परोपकार का दिया संदेश
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन पर्व में सेवा के माध्यम से परोपकार का संदेश निहित है। पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान से समृद्ध यह परंपरा सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता का संचार करे, यही मंगलकामना है।” केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “समस्त देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से की सुख-समृद्धि की कामना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “सनातन आस्था, अध्यात्म एवं संस्कृति की दिव्य आभा से आलोकित ‘देव दीपावली’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com