Friday , August 21 2026

बॉक्स ऑफिस पर Christopher Nolan का नया इतिहास! The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म, Deadpool and Wolverine को पछाड़ा

मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की एपिक ड्रामा फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। सिनेमाघरों में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद, मैट डेमन स्टारर इस फिल्म ने ऑल-टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म (Highest-Grossing R-Rated Movie) बनने का मुकाम हासिल कर लिया है। और इसने रयान रेनॉल्ड्स की ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ को पीछे छोड़ दिया है।
‘वैरायटी’ के अनुसार, ‘द ओडिसी’ ने दुनिया भर में 1.352 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। इस एपिक फ़िल्म ने 2024 की ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने अपनी ग्लोबल रिलीज़ के दौरान 1.338 बिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए थे। यह नया मुकाम तब हासिल हुआ है जब फ़िल्म अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भी मज़बूत प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले, फ़िल्म ने दुनिया भर में 289 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली IMAX रिलीज़ का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com