Tuesday , August 18 2026

CM योगी का बड़ा तोहफा, 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों को मिलेगा सीधा लाभ

उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों को मिलेगा फायदा, प्रति कुंतल लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 किया गया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राशन कोटेदारों को बड़ा तोहफा दिया है। अब उचित दर विक्रेताओं को प्रति कुंतल ₹125 लाभांश मिलेगा। साथ ही ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली शुरू की जाएगी।
अब राशन कोटेदारों को प्रति कुंतल 90 की जगह 125 लाभांश मिलेगा। सरकार ने इसके साथ ही राशन कोटेदारों के वार्षिक लाभांश के लिए बजट में भी बढ़ोतरी की है।
ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली की होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को सुबह 9:30 बजे सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत करना है। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली के माध्यम से राशन कोटेदार खाद्यान्न की डिलीवरी और वितरण व्यवस्था से जुड़ी अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे दर्ज करा सकेंगे।
राशन वितरण व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता
सरकार के मुताबिक, नई फीडबैक प्रणाली से खाद्यान्न आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की निगरानी बेहतर होगी। साथ ही राशन कोटेदारों को डिलीवरी से जुड़ी समस्याओं को दर्ज कराने के लिए एक प्रभावी माध्यम मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से राशन वितरण में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और पूरी आपूर्ति श्रृंखला में पारदर्शिता बढ़ेगी।
78 हजार से अधिक कोटेदारों को मिलेगा लाभ
लाभांश में बढ़ोतरी से प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन कोटेदारों) को सीधा फायदा मिलेगा। ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल लाभांश किए जाने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com