नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बुधवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एडमिरल स्वामीनाथन हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस देश के साथ द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 अगस्त से मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस गए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 12 अगस्त को मॉरीशस गणराज्य के माननीय प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। इस दौरान भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे। नौसेना ने बताया कि बैठक के दौरान भारतीय नौसेना और मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, सूचना साझा करने की प्रणाली, क्षमता निर्माण और परिचालन संपर्कों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को मॉरीशस पुलिस बल और नेशनल कोस्ट गार्ड की क्षमताओं के विकास में भारतीय नौसेना की ओर से पूर्ण समर्थन, सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal