Thursday , July 30 2026

यूपी का वो शेर जिसने सेना में भर्ती के लिए शुरू की थी दौड़, अब CWG 2026 में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।
गुलवीर सिंह की सफलता केवल एक पदक की कहानी नहीं है, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और लगातार मेहनत का परिणाम है। खास बात यह है कि उन्होंने दौड़ने की शुरुआत किसी बड़े खेल लक्ष्य के लिए नहीं, बल्कि भारतीय सेना में भर्ती होने के उद्देश्य से की थी।
CM योगी ने दी बधाई
सीएम योगी ने गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ”राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के सपूत एवं नायब सूबेदार गुलवीर सिंह जी को हार्दिक बधाई! आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश एवं देश को आप पर गर्व है।” उन्हें उज्ज्वल भविष्य की अनंत मंगलकामनाएं भी दीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com