Tuesday , July 28 2026

पीसीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले, लखनऊ सिटी मजिस्ट्रेट समेत 41 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

शासन ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों के तबादले किए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और विकास प्राधिकरणों में विशेष कार्याधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। उक्त क्रम में ही ज्ञानचंद्र गुप्ता सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बस्ती, जबकि जगमोहन गुप्ता को उपजिलाधिकारी एटा से सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ बनाया गया है। तबादला सूची के अनुसार महेंद्र कुमार सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी बनाया गया है। बिंदुलता को उपजिलाधिकारी जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर, संजय चावला को उपजिलाधिकारी आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ तथा कुंवर पंकज को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोबा से अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। इंद्र नंदन सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोबा और महिपाल सिंह को उप्र. सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पद से नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर भेजा गया है। विनय कुमार मिश्र को उपजिलाधिकारी चंदौली से सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। सूची में आगे कई अधिकारियों को अपर जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी के पदों पर नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा संजीव कुमार दीक्षित को उपजिलाधिकारी कानपुर नगर से गोरखपुर विकास प्राधिकरण का विशेष कार्याधिकारी, सुशांत श्रीवास्तव को उपजिलाधिकारी औरैया से उपजिलाधिकारी बागपत तथा राजेश कुमार वर्मा को उपजिलाधिकारी अलीगढ़ से उपजिलाधिकारी चंदौली के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com