भारतीय और विश्व इतिहास में 23 जुलाई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है। इस दिन स्वतंत्रता संग्राम के दो महान योद्धा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ। वहीं तकनीक, राजनीति, खेल और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के लिहाज से भी यह दिन बेहद खास माना जाता है।
23 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1555: सरहिंद में सिकंदर सूरी को हराने के बाद मुगल शासक हुमायूं ने दिल्ली में दोबारा प्रवेश किया।
1829: अमेरिका में विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफर (टाइपराइटर का प्रारंभिक रूप) का पेटेंट कराया।
1856: महान गणितज्ञ, राष्ट्रवादी नेता और स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।
1877: हवाई में पहली बार टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन शुरू की गई।
1881: दुनिया के सबसे पुराने खेल परिसंघ अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ की स्थापना हुई।
1903: फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार की बिक्री की।
1906: अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ।
1927: भारत में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग सर्विस की स्थापना हुई, जिसे बाद में आकाशवाणी के नाम से जाना गया।
1947: प्रसिद्ध रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता और मनोचिकित्सक मोहन आगाशे का जन्म हुआ।
1952: मिस्र में सैन्य क्रांति के बाद राजा फारूक को सत्ता से हटाया गया।
1998: अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।
1999: मोरक्को के शाह हसन द्वितीय का निधन हुआ।
2000: जापान के नागो में आयोजित जी-8 (G8) का 26वां शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ।
2001: मेघावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
2005: मिस्र के शर्म अल-शेख और नामा बे में हुए बम धमाकों में लगभग 100 लोगों की मौत हुई।
2007: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद जहीर शाह का निधन हुआ।
2008: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफा सौंपा।
2012: इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोगों की जान गई।
2012: स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका कैप्टन लक्ष्मी सहगल का निधन हुआ।
2016: प्रसिद्ध चित्रकार एस. एच. रज़ा का निधन हुआ।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal