Sunday , September 27 2026

CM योगी 20 जुलाई को करेंगे लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर संवरेगा बाराबंकी का धाम

बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शासन स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और 20 जुलाई को मुख्यमंत्री के बाराबंकी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किए जा रहे लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।प्रशासन और पुलिस ने संभाली तैयारियों की कमान
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने महादेवा धाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, हेलीपैड, वीआईपी प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भाजपा संगठन भी तैयारियों में जुटा
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा के साथ विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
आधुनिक सुविधाओं से विकसित होगा महादेवा धाम
महादेवा कॉरिडोर परियोजना के तहत लोधेश्वर महादेवा धाम में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में बेहतर आवागमन, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्रस्तावित है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com