Tuesday , May 26 2026

यूपी का मौसम : लखनऊ में आंधी-बूंदाबांदी, 39 शहरों में हीटवेव का अलर्ट और फिर 28 को आने वाला है तूफान

नौतपा चल रहा है। गर्मी अपने जोर पर है। आंधी-बारिश या जहां केवल आंधी ही चली-फौरीतौर पर रात को कुछ राहत जरूर मिली। दिन निकलते ही फिर सूरज के तेवर चढ़ गए।
सूरज आग उगल रहा है। तपती जमीन और लू के थपेड़े बेहाल किए हैं। नौतपा के पहले दिन भी गर्मी के तेवरों में कोई नरमी नहीं थी। लेकिन सोमवार की शाम ढलते-ढलते हालात थोड़े बदले। मौसम ने करवट ली। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में तेज आंधी चली। अयोध्या, गोंडा, बस्ती, सीतापुर, संभल में आंधी-बारिश से कई पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। सीतापुर में दीवार गिर गई। इसमें एक महीला की मौत की खबर है।

सोमवार की आंधी से कई जगहों का मौसम सुहाना रहा। लखीमपुर में मंगलवार की भोर में आंधी आई। उधर, मौसम विभाग का मानना है कि दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। सबसे गर्म रहने वाले जिलों में शामिल बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में अलर्ट है। इन क्षेत्रों में तीखी धूप रहेगी। गर्म हवाएं चलेंगी।

पिछले कई दिनों से यूपी का बांदा सबसे गर्म जिला रहने का रिकॉर्ड बनाए है। यहां गर्मी से जीना मुहाल है। यहां सोमवार को अधिकतम पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अच्छी खबर है कि इस बार नौतपा, शायद गर्मी से बहुज ज्यादा तो नहीं रुलाएगा। इसलिए क्योंकि अगले दो-तीन दिन प्रदेश का मौसम थोड़ा अच्छा रह सकता है। आंधी-बारिश की संभावनाओं के बीच तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com