Thursday , April 23 2026

गोरखपुर में सीएम योगी, 1055 करोड़ की 497 परियोजनाओं का लोकार्पण, स्वच्छ स्कूल अभियान के पोस्टर का भी विमोचन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सुबह 10 बजे राप्ती इको पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र की 497 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। करीब 1,055 करोड़ की लागत वाली इन परियोजनाओं में नौसड़-मलौनी सड़क मार्ग, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था से विकसित राप्ती इको पार्क, सड़क निर्माण, पेयजल, सीवरेज और जल निकासी से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्वच्छ स्कूल अभियान के पोस्टर और टूलकिट का भी विमोचन किया। यह कार्यक्रम गोरखपुर में शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और स्वच्छता व विकास को नई गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com