Thursday , April 23 2026

यूपी बीज निगम कर्मियों को मिलेगा सातवां वेतनमान, योगी सरकार का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र. राज्य बीज विकास निगम के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से लंबे समय से इसकी मांग कर रहे कर्मियों में खुशी की लहर है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयासों से यह निर्णय संभव हो सका। अब तक निगम कर्मियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा था। निगम की वित्तीय स्थिति में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्ष 2019-20 से लगातार लाभ में चल रहा निगम वित्तीय वर्ष 2025-26 में 40 करोड़ रुपये से अधिक मुनाफा अर्जित करने की स्थिति में है। वहीं 2024-25 तक निगम का कुल संचित लाभ 143.07 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com