प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देश की महिलाओं के नाम एक विशेष पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) को जल्द से जल्द लागू करने के अपने संकल्प को दोहराया और 2029 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, “देशभर की हमारी माताएं-बहनें और बेटियां साल 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्णय की सराहना कर रही हैं।” उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित इस महत्वपूर्ण संकल्प को साकार करने के लिए वे देशवासियों के साथ अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं।
अंबेडकर जयंती पर भावुक संदेश
14 अप्रैल को बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने लिखा कि यह दिन भारत के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
पीएम ने आगे कहा, “संविधान ने हमें जिस समानता और समावेशी भावना का मार्ग दिखाया है, उस पर चलते हुए 18 सितंबर से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होने जा रही है।” उन्होंने संसद के आगामी सत्र में इस संवैधानिक संशोधन को पारित करने के लिए देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मांगा।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal