Friday , March 13 2026

अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। वह राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यहां तैयारियों का निरीक्षण करेंगे, साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह करीब 10:05 बजे हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड पर उतरा। सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किये। इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किये। दर्शन-पूजन के बाद वह 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान वह वहां की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात तथा अन्य जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बने पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पार्किंग, प्रोटोकॉल व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण और बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com