Friday , April 17 2026

मौसम सुधरते ही नैनीताल में पारा भी लगा चढ़ने, एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

 मौसम में सुधार आते ही नैनीताल में पारा चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्माहट महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

नगर में सुबह से ही मौसम का मिजाज खुशनुमा नजर आया। चटक धूप पूरे दिन खिली रही। बादलों की आवा जाही भी बनी रही, लेकिन मौसम पर असर नहीं डाल सके। इस बीच मौसम में गर्माहट रही। मगर सांझ होने के बाद ठंड बढ़ गई और लोगों को हीटर का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। देहरादून मौसम विभाग के विज्ञानी डा रोहित थपलियाल ने बताया कि अगला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com