Thursday , February 19 2026

Indian Tourists की पहली पसंद बन रहा Vietnam, 50 हजार में लें Luxury Trip का मजा

अगर आप भी कम बजट में विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो वियतनाम आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। भारतीय 5000 रुपए यहां लाखों लगते हैं। क्योंकि यहां पर होटल, खाना, ट्रांसपोर्ट और घूमने की जगहें काफी सस्ती हैं। खास बात यह है कि आप सिर्फ 50 हजार रुपए से कम के बजट में वियतनाम का इंटरनेशनल ट्रिप आसानी से प्लान कर सकती हैं। यहां पर ऐतिहासिक मंदिर, खूबसूरत बीच, स्ट्रीट फूड, नाइट मार्केट और शानदार कैफे वियतनाम को भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से पॉपुलर बना रहे हैं।

इसके साथ ही वियतनाम का वीजा प्रोसेस भी आसान है और भारतीय टूरिस्ट यहां पर बिना ज्यादा खर्च किए यादगार ट्रिप और लग्जरी एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अगर आप भी बजट में इंटरनेशनल ट्रिप करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको फ्लाइट, वीजा, होटल, खाना और घूमने आदि की जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वियतनाम की फ्लाइट

भारत से वियतनाम जाने के लिए फ्लाइट का टिकट महंगा होता है। लेकिन अगर आप सही समय पर बुकिंग करते हैं, तो यह फ्लाइट टिकट आपके बजट में आ जाएगा।

आपको दिल्ली, मुंबई या कोलकाता से हो ची मिन्ह या हनोई सिटी के लिए राउंड ट्रिप फ्लाइट 18,000 से 25,000 रुपये तक में मिल जाएगी।

ऑफर्स और सेल के समय यह किराया और भी कम हो जाता है।

वियतनाम का वीजा

वहीं वियतनाम भारतीय नागरिकों को ई-वीजा की भी सुविधा देता है।

ई वीजा का प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है और अधिक डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत नहीं होती है।

ई-वीजा की फीस करीब 2,000 से 2,500 रुपए होती है।

वियतनाम के होटल

यहां पर रहने के लिए आपको बजट में होटल, हॉस्टल और गेस्ट हाउस आदि आसानी से मिल जाएंगे।

आप वियतनाम में 800 रुपए से 1,500 रुपए प्रति रात होटल ले सकते हैं।

वहीं बजट होटलों में एसी, फ्री वाई-फाई और ब्रेकफास्ट जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी।

वियतनाम का खाना

वियतनाम खाने-पीने के मामले में भी भारतीय पर्यटकों के लिए काफी सस्ता है।

आप यहां पर लोकल रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड में 200 से 400 रुपए में भरपेट खाना खा सकते हैं।

राइस बाउल, सीफूड, नूडल्स और लोकस स्नैक्स यहां पर काफी फेमस हैं।

वियतनाम में कहां घूमें

यहां पर घूमने के लिहाज से कई शानदार टूरिस्ट स्पॉट हैं।

आप यहां पर हनोई और हो ची मिन्ह सिटी देख सकते हैं, जोकि अपने इतिहास और आधुनिक संस्कृति के लिए फेमस हैं।

आप यहां पर बा ना हिल्स का गोल्डन ब्रिज, हालोंग बे की बोट राइड और होई एन ओल्ड टाउन की नाइट मार्केट पर्यटकों को अपनी ओर खासा आकर्षित करती हैं।

ऐसे घूमें

बता दें कि यहां लोकल ट्रांसपोर्ट काफी सुविधाजनक होने के साथ सस्ता भी है।

आप टैक्सी, बस और बाइक रेंट पर लेकर आसानी से एक जगह से दूरही जगह घूमने के लिए जा सकते हैं।

आप कम खर्च में पूरा शहर घूम सकते हैं।

कुल खर्च

अगर वीजा, फ्लाइट, होटल, खाना और घूमने आदि का खर्च जोड़ा जाए, तो आप सही प्लानिंग के साथ वियतनाम ट्रिप करीब 45,000 से 50,000 रुपए के अंदर पूरा कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com