मेष- आज किसी धार्मिक आयोजन की संभावना बन रही है। पिता के ऊपर गर्व होगा। कार्यक्षेत्र की उलझनों को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग से आपको अत्यधिक समर्थन मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव में वृद्धि होगी।
वृष- आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे। कई दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।
मिथुन – आज नए सहयोगियों से आपको सावधान रहना चाहिए। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। माइग्रेन का दर्द उभर सकता है। घूमने-फिरने में समय बर्बाद न करें। वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।
कर्क- आज कानूनी मामलों में विजय मिलने की प्रबल संभावना है। अपने लोगों की सलाह लेने से पीछे न हटें। आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका विरोध करने वाले लोगों की आलोचना हो सकती है।
सिंह- आज नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपके काम का श्रेय दूसरे लोग ले सकते हैं। पहले किए गए प्रयासों का उत्तम परिणाम मिलेगा। प्रेमीजन से झगड़ा हो सकता है। कुटीर उद्योगों से उत्तम धन लाभ होगा। तीखा भोजन करने से बचें।
कन्या- आज सरकारी काम में बाधा आ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपेक्षानुकूल सहयोग नहीं मिल पाएगा। आप अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़े दबाव में रहेंगे। विरोधी आपके सामने दोबारा सक्रिय हो सकते हैं।
तुला- आज अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में आपके काम पर लोग नजर बनाए रखेंगे। जमीन के कारोबारियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। व्यावसायिक अनुबंध करने से पहले पेपर्स वगैरह को ध्यान से रख लें। आप लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। मार्केटिंग संबंधित कार्यों से बेहतरीन लाभ होगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार में लोग आपकी बातों को अनसुना कर सकते हैं। घर में सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखेंगे।
धनु- आज आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। व्यवसाय में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिक सोच-विचार के चक्कर में काम बिगड़ सकते हैं। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सर्द-बुखार हो सकता है।
मकर- आज नया वाहन खरीद सकते हैं। भोग-विलास का भरपूर आनंद उठाएंगे। देव स्थल की यात्रा के लिए जा सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। आयात-निर्यात से संबंधित व्यवसाय से आपको धन लाभ होगा।
कुंभ- आज लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए। मन अप्रसन्न रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोगों के मनोभावों को इग्नोर न करें। पति-पत्नी के बीच मीठी नोक-झोंक होने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
मीन- आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। शत्रुओं के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal