उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 9 अक्टूबर को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक सुबह 10 बजे लोकभवन में होगी। इसमें विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है। कैबिनेट बैठक के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से एक और अनुपूरक बजट लाने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक अंतरिम बजट से पहले अनुपूरक बजट की तैयारियों को लेकर वित्त विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
महिलाओं और युवाओं के लिए नई योजनाओं पर नजर
यदि प्रस्ताव आगे बढ़ता है तो इसे दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार नई योजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान कर सकती है। खासकर महिलाओं और युवाओं से जुड़ी नई योजनाओं को लेकर चर्चाएं हैं। महिलाओं के लिए करीब 40 हजार रुपये की सहायता देने वाली योजना पर भी फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
विकास और जनकल्याण के प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
हालांकि, इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा। बैठक में महिलाओं और युवाओं से जुड़े प्रस्तावों के अलावा विभिन्न विभागों के अन्य प्रस्तावों के साथ विकास और जनकल्याण से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। फिलहाल सरकार की इस बैठक को लेकर सबसे ज्यादा नजरें संभावित अनुपूरक बजट और महिलाओं-युवाओं के लिए प्रस्तावित नई योजनाओं पर टिकी हैं। कैबिनेट के फैसलों के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सरकार किन योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी देती है।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal