Monday , April 29 2024

पेट में पड़े कीड़े से हैं परेशान! तो आज ही अपना लें ये घरेलु नुस्खा

आजकल के समय में पेट में कीड़े होना आम बात हो चुकी है। इस समस्या से सिर्फ बच्चें ही नहीं बल्कि जवान और बुजुर्ग भी पीड़ित पाए जाते हैं। जानकारी के अभाव के चलते अक्सर इस बीमारी से जूझ रहा व्यक्ति इसके लक्षणों को पहचान नहीं पाता है। जिसके चलते उसे अपने दैनिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं किन कारणों के चलते हमारे पेट में कीड़े पड़ जाते हैं, इसके लक्षण क्या हैं ? इसके साथ ही अपनी इस लेख में हम आपको इस बीमारी से बचने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देंगे जिसके इस्तेमाल से आप इस बीमारी से तुरंत निजात पा सकते हैं।

आखिर क्यों पड़ जाते हैं पेट में कीड़े…

देखा जाए तो पेट में कीड़े पड़ने के पीछे कई कारण होते हैं। जैसे शरीर में हो रही हाइजीन की समस्या, अधिक मीठा खाना, दिन भर सिर्फ आराम करना और परिश्रम न करना जैसे मुद्दों के चलते पेट में कीड़े हो जाते हैं। मगर इस बीमारी के पीछे गलत खान-पान, गन्दे हाथों से भोजन करना, खुले में रखे हुए भोजन को खाना और दूषित खान-पान का सेवन सबसे मुख्य वजह बनती है।

पेट में कीड़े ? तो हो जाइये सावधान, वरना हो जाएगी ये दिक्कत…

इस बीमारी से परेशान व्यक्ति के पेट में असहनीय दर्द होने लगता है
उनका वजन भी अचानक से कम होने लगता है
पोट्टी करने में लगाना पड़ता है ज़ोर
मल में दीखते हैं सफेद कीड़े
इस बीमारी में कमजोरी और सिरदर्द होना आम बात
बार-बार उल्टी होना

इन घरेलू नुस्खों का करें उपयोग:

अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहें हैं तो तुरंत अपने निजी डॉक्टर से मिले। साथ ही इस बीमारी से निजात पाने के लिए आप इन घरेलु नुस्खों से पा सकते हैं राहत…

1 – खाना खाने से पहले पानी के साथ निगल लें आधा चम्मच अजवाइन
अगर आप 3 से 4 दिनों तक दिन में दो बार ऐसा करने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

2 – भुना हुआ जीरा और गुड़ का करें उपयोग

इसके लिए आप सबसे पहले जीरे को तवे पर भून लें। फिर उस भुने हुए जीरे को आधा चम्मच ले कर गुड़ के साथ खा लें। इसके लिए आप जीरे को पाउडर बनाकर भी ले सकते हैं। ऐसा करने से आपको मात्र 5 से 6 दिनों में आराम मिल जाएगा।

3 – तुलसी का पत्ता: इस बीमारी का रामबाण इलाज

तुलसी पत्ता हमारी सेहत के लिए बेहद कारगर होता है। इसके अर्क का सेवन से करने से पेट के कीड़े धीरे धीरे खत्म हो जाते हैं।

4 – लौंग के इस्तेमाल से मिलेगी राहत

दरअसल, लौंग में इयुजिनॉल तत्‍व मौजूद होता है। जो पेट में पड़े कीड़े और उसके अंडे को नष्‍ट करने में काफी लाभदायक होता है।

5 – नारियल तेल

नारियल का तेल भी इस बीमारी से आपको निजात दिला सकता है। अगर आप एक से दो चम्‍मच नारियल तेल रोजाना भोजन में शामिल करें तो आपके पेट में पड़े कीड़े खत्‍म हो सकते है। इसके लिए आपको रोजाना एक से दो चम्‍मच नारियल तेल अपने भोजन में शामिल करना होगा।

6 – सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से होंगे ये फायदे

अगर आप पेट में पड़े कीड़े से परेशान हैं, तो आप कच्‍चे लहसुन की कलियों को जरूर खाएं। इसमें एलिसिन और अजोएन नाम का तत्‍व मौजूद होता है जो  पेट के कीड़ों को मार देते है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com