Sunday , May 5 2024

दिल को तंदरुस्त बनाने के लिए इन 5 हेल्थ ड्रिंक्स को करे शामिल…

सेहतमंद रहने के लिए दिल को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। हमारा दिल शरीर का सबसे जरूरी अंग है जो कई सारे कार्य में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि हमारे खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारा दिल बीमार हो सकता है। ऐसे में इसे हेल्दी रखने के लिए आप कुछ हेल्थ ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

दिल हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारी बॉडी में कई जरूरी काम करता है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हमारे दिल का हेल्दी रहना भी काफी जरूरी है। हालांकि, तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से हमारा दिल बीमार हो रहा है। वर्तमान में हमारे खान-पान और जीवनशैली से हमारे दिल को बहुत खतरा है। यही वजह है कि भारत में दिल से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

यह हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रही है। खराब जीवनशैली, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी दिल से जुड़ी बीमारियों की अहम वजह है। ऐसे में जरूरी है कि दिल को तंदरुस्त रखने के लिए सही खानपान पर ध्यान दिया जाए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हेल्थ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।

गाजर और चुकंदर का रस
चुकंदर कई तरीकों से हमारी सेहत के लिए गुणकारी होता है। इसमें नाइट्रेट होता है जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। वहीं, गाजर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड फ्लो में सुधार करता है। इतना ही नहीं इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो ब्लड वेसल्स को साफ करने में मदद करता है। ऐसे में दिल को हेल्दी बनाने के लिए गाजर और चुकंदर के जूस काफी फायदेमंद साबित होगा।

ब्रोकली सूप
ब्रोकली भी हेल्दी हार्ट के लिए काफी जरूरी है। इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड ल्यूटिन हार्ट आर्टरीज को स्वस्थ रखता है। इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से हार्ट अटैक और अन्य कई बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्रोकली में पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देता। ऐसे में ब्रोकली से बने सूप को पीने से आप और आपका दिल सेहतमंद रहेगा।

पालक का रस
सर्दियों में पालक को डाइट का हिस्सा बनाकर आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। आयरन भरपूर पालक विटामिन K और नाइट्रेट से भी भरपूर होती है। ये दोनों पोषक तत्व आर्टरीज की रक्षा करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख दिल की बीमारियों से बचाते हैं। इतना ही नहीं पालक शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के साथ ही आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है।

पुदीने का रस

ताजे पुदीने की खुशबू सभी का मन मोह लेती है। यह स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और विटामिन के पाया जाता है। ऐसे में इसका जूस पीने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है, जिससे दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।

खीरे का जूस

खीरा गर्मियों में तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन सर्दियों में भी इसे खाने से फायदा मिलता है। यह शरीर को शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, तो पाचन को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कई बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com