Friday , May 17 2024

आइए अब जान लेते हैं चार धाम यात्रा 2023 के रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस..

उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है। चार धाम की यात्रा पर जाने के इच्छुक सभी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। यात्रियों को चार धाम यात्रा पर जाने के लिए उत्तराखंड के पर्यटन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ध्यान दें सरकार द्वारा यात्रा ई-पास की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है। सभी यात्री बिना यात्रा ई-पास के सिर्फ रजिस्ट्रेशन कर Char Dham Yatra चार धाम यात्रा कर सकते है। तो आइए अब जान लेते हैं चार धाम यात्रा 2023 के रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस।

चार धाम यात्रा 2023 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

– सबसे पहले आप को देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट smartcitydehradun.uk.gov.in पर जाना होगा।

– इसके बाद आप आधिकारिक पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।

– यहां आप को कुछ ऑप्शंस दिखाई देंगे। आपको इनमें प्रवासी और अन्य पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

– इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आप Char Dham Yatra Registration Form को देख सकते हैं।

– अब यहां आपको सारी जरूरी डिटेल्स भरनी होगी, जैसे- यात्रा का प्रकार, यात्रा की श्रेणी, यात्रा प्रस्थान स्थान, यात्रा गंतव्य स्थान, आवेदक का नाम व संबंधित जानकारी, यात्रा का विवरण जिसमें आप के साथ कितने लोग जा रहे हैं आदि की जानकारी देनी पड़ेगी।

– ये सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

– इसके बाद आप को submit के बटन पर क्लिक करना होगा।

– इस तरह से आपका चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। 

ध्यान दें

उत्तराखंड के स्थायी निवासियों (लोकल रेजिेडेंट्स) को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। वो बिना किसी प्रकार के ई पास या पंजीकरण के यात्रा कर सकते हैं। चार धाम यात्रा पंजीकरण की आवश्यकता सिर्फ उत्तराखंड से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com