Thursday , May 2 2024

अक्सर बॉडी हमें ब्लड शुगर के बढ़ने पर कुछ संकेत देती है जिसे समझना जरूरी है…

डायबिटीज इन दिनों काफी आम बात हो गई है। लेकिन इस सामान्य से लगने वाली बीमारी शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है। जरा सी लापरवाही डायबिटीज के रिस्क को बहुत ज्यादा बढ़ा देती है। अगर आप बहुत ज्यादा मीठा या जंकफूड खाते हैं तो डायबिटीज का होना तय है। लेकिन तनाव की वजह से भी कई बार शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। हालांकि सही समय पर अगर डायबिटीज के लक्षणों का पता चल जाए तो टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क को कम किया जा सकता है। अक्सर बॉडी हमें ब्लड शुगर के बढ़ने पर कुछ संकेत देती है। जिसे समझना जरूरी है। 

डायबिटीज होने के पहले दिखने वाले कुछ सामान्य लक्षण होते हैं। जो लगभग हर मरीज में देखने को मिलते हैं। इसमे ये शामिल हैं।

-रात को पेशाब ज्यादा लगना
-जल्दी-जल्दी चोट लगना और ठीक ना होना
-हाथ-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होना
-अचानक से वजन का तेजी से गिरना
-भूख ज्यादा लगना
-कई बार यूरिन इंफेक्शन का बार-बार होना भी डायबिटीज का संकेत होता है।

इसके अलावा की कुछ लक्षण हैं जो डायबिटीज होने से पहले बॉडी में दिखने लगते हैं।

काले धब्बे
डायबिटीज होने से पहले गर्दन, कोहनी, घुटने, अंडरआर्म्स, उंगलियों की पोरों के पास गहरे रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। ये काफी मुलायम से दिखते हैं।
डायबिटीज के शुरुआती समय में खासतौर पर गर्दन का रंग गहरा हो जाता है। 

कमर का साइज
अगर आपके कमर का साइज हिप से ज्यादा है तो डायबिटीज होने का रिस्क रहता है। समय रहते अपने खानपान में बदलाव और एक्सरसाइज की मदद से इसे कम करें। नहीं तो ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ जाती है।

बार-बार इंफेक्शन होना
शरीर में डायबिटीज होने से कई बार शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से इंफेक्शन तेजी से होने लगता है। 

वजाइनल इंफेक्शन
यूरिन इंफेक्शन
ब्लैडर में इंफेक्शन

स्किन इंफेक्शन
जब शरीर में शुगर की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो व्हाइट ब्लड सेल्स को शरीर में चलने में दिक्कत होती है। जिसकी वजह से बॉडी इंफेक्शन से ठीक तरह से नहीं लड़ पाती है। 

नजर कमजोर होना
अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है आंखों के डॉक्टर को दिखाने के साथ ही ब्लड शुगर भी चेक कराएं। डायबिटीज की वजह से आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com