मार्च 2023 में 8 प्रमुख ग्रह गोचर: साल 2023 का मार्च महीना अन्य महीनों की तुलना में काफी खास है क्योंकि इस महीने में ग्रह-नक्षत्रों से जुड़ी कई प्रमुख घटनाएं होंगी। सबसे पहले मार्च 2023 हिंदू नव वर्ष के साथ शुरू होगा और उसके बाद रंगों का त्योहार होली आएगा, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इतना ही नहीं 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी जो 31 मार्च 2023 तक रहेगी। इसके अलावा मार्च महीने में 8 प्रमुख ग्रहों की चाल में परिवर्तन भी होगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें मार्च में किन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन और किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत-

1. शुक्र का मेष राशि में गोचर: शुक्र का मेष राशि में गोचर 12 मार्च 2023 में होगा। शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं, धन व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। 12 मार्च 2023 को 8:13 पर मेष राशि में गोचर करने जा रहा है। मेष राशि में यह गोचर मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा।
2. मंगल का मिथुन राशि में गोचर: मंगल 13 मार्च 2023 को मिथुन राशि में 5:47 पर गोचर करेगा। इस अवधि में कन्या और मीन राशि के जातकों को इस गोचर का लाभ मिलेगा।
3. सूर्य गोचर का मीन राशि में गोचर: 15 मार्च 2023 को सूर्य मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर सुबह 6:13 बजे होगा। इस दौरान भाग्यशाली राशियों की बात करें तो वृष, मिथुन, कर्क, कुंभ और मीन।
4. बुध का मीन राशि में गोचर: बुध ग्रह 16 मार्च 2023 को मीन राशि में गोचर करेगा। बुध का मीन राशि में गोचर सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर होगा। सभी राशियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव की बात करें तो यह हर राशि को मिला जुला फल देगा।
5. बुध का मेष राशि में गोचर: बुध 31 मार्च 2023 को मीन राशि में राशि परिवर्तन करेगा। बुध का मेष राशि में गोचर 02:44 पर गोचर करेगा और यह गोचर मिथुन, कर्क, तुला, धनु राशि, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ परिणाम ला सकता है।
 GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal
				 
		
		 
						
					 
						
					