Thursday , March 28 2024

शैंपू या कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बालों को नहीं धोना चाहते, तो ऐसे में बेसन का करें उपयोग-

बेसन का उपयोग खाने के लिए किया जाता है। साथ ही बेसन का उपयोग सौंदर्या को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। बेसन त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है, साथ ही सर्दियों में लोग बेसन के पकौड़े बनाकर भी खाते हैं। इतना ही नहीं कई लोग बालों पर भी बेसन का इस्तेमाल करते हैं। बालों पर बेसन लगाने से सिर से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, बेसन में सैपोनिन होते हैं, जो स्कैल्प से एक्सट्रा ऑयल को रिमूव करता है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है और स्कैल्प का पीएच लेवल भी बैलेंस में रहता है। बेसन में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो बालों को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। साथ ही रोम को मजबूत बनाते हैं और बालों को मुलायम-चमकदार बताते हैं। इसलिए आप चाहें तो बालों पर बेसन हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं या फिर बेसन से अपने बालों को धो भी सकते हैं। जी हां, अगर आप शैंपू या साबुन से बालों को नहीं धोना चाहते हैं, तो आप बेसन से बालों को धो सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बेसन से बाल कैसे धोएं ?

बेसन से बाल कैसे धोएं?-

1. बेसन और दही

आप बालों को धोने के लिए बेसन और दही का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, बेसन में क्लींजिंग एजेंट होता है, जो बालों को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए आप 4-5 चम्मच बेसन लें। इसमें दही मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब बेसन और दही पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। इसके साथ ही स्कैल्प पर भी लगाना जरूरी होता है। 5 मिनट तक सिर की मसाज करें और फिर 5 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। बेसन से आपके बाल साफ होंगे, साथ ही बालों को प्रोटीन और मजबूती भी मिलेगी। 

2. बेसन और नींबू का रस

आप बेसन में नींबू का रस मिलाकर भी अपने बालों को धो सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में बेसन लें, इसमें नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद अपने बालों को अच्छी तरह से गीला कर लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें। इसे 1-2 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों को अच्छी तरह से धो लें। बालों और स्कैल्प से बेसन को अच्छी तरह से निकाल लें। 

3. बेसन और पानी

अगर आप बेसन में नींबू का रस या फिर दही मिक्स नहीं करना चाहते हैं, तो आप बेसन में सिर्फ पानी मिलाकर भी अपने बालों को धो सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में बेसन लें और इसमें पानी डालें। अब बेसन और पानी के पेस्ट को अपने बालों, स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे बालों पर 5-10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद आप अपने बालों को पानी से धो सकते हैं और फिर सूखा लें। 

4. बेसन और शहद

बालों को धोने के लिए आप बेसन में शहद मिलाकर भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में बेसन लें। इसमें शहद और नारियल का तेल मिक्स करें। अब इन सभी को अच्छी तरह से मिला लें और इसे अपने बालों, स्कैल्प पर लगा लें। फिर 2-3 मिनट तक बालों की अच्छी तरह से मालिश करें और कुछ देर के लिए इसे ऐसा ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। शहद बालों को मॉइश्चराइज करेगा, बालों को चमकदार बनाएगा।

5. बेसन और दूध

आप बेसन और दूध को मिक्स करके भी अपने बालों को धो सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में बेसन डालें, इसमें दूध डालें और फिर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप इसे अपने बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश कर लें। 5-8 मिनट बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 1-2 बार बेसन से अपने बाल धो सकते हैं। 

आप भी बेसन से अपने बालों को धो सकते हैं। आप बेसन में शहद, दूध, पानी, नींबू का रस और दही मिलाकर अपने बालों को धो सकते हैं। इससे आपके बालों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही बाल मजबूत, खूबसूरत और मुलायम भी बनेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com