Friday , April 19 2024

RRB Group D परीक्षा के परिणाम हुए जारी, ऐसे करें चेक ..

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की लिखित परीक्षा में क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। इस परीक्षा के सभी राउंड में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को जून में नियुक्ति दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संबंध में बोर्ड के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि भर्ती परीक्षा के विभिन्न चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगामी जून, 2023 में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स का जनवरी में पीईटी परीक्षा एवं मेडिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होना होगा। इसके बाद सभी चरणों की परीक्षाएं आयोजित होने के बाद जून 2023 तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे। इस आधार पर जून तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आरआरबी गोरखपुर ग्रुप डी भर्ती रिजल्ट घोषित

आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 जारी कर दिया गया है। आरआरबी गोरखपुर के लिए नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rrbgkp.gov.in पर किए गए हैं। अब ऐसे में, जो भी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके नतीजे देख सकते हैं।आरआरबी गोरखपुर ग्रुप डी भर्ती रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट–rrbgkp.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद दिखाई देने वाले होमपेज पर, ‘CEN 01/2019, NTPC, Level 6 के उम्मीदवारों की सूची, दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलाइज़्ड’ लिंक पर क्लिक करें। अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसके बाद अपना रोल नंबर चेक करें और रिजल्ट सेव करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए हमारा प्रिंट लेकर रख लें।

हाल ही में रिलीज हुए आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने भोपाल, पटना, रांची, इलाहाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, अहमदाबाद समेत अन्य जोन के नतीजे उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज किए हैं। अभ्यर्थी अपने जोन के अनुसार नतीजों की जांच कर सकते हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com