Saturday , April 20 2024

घर में बनाएं हेल्दी स्नैक्स, यहां जानें मसाला वड़ा बनानें का तरीका ..

सर्दियों के मौसम में स्नैक्स खाने का मजा ही कुछ और है। आप अगर स्नैक्स बाहर से खरीदकर खाते हैं, तो इसकी बजाय आपको घर में ही हेल्दी स्नैक्स बनाना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप मसाला वड़ा घर पर बना सकते हैं। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं मसाला वड़ा। 

मसाला वड़ा बनाने की विधि- 
इस आसान रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले चना और उड़द दाल को धोकर पानी में भिगो दें। अब इसे ब्लेंडर में डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। आप इसमें लहसुन-मिर्च, हरा धनिया डालकर पीस लें। आपको पेस्ट ज्यादा पतला नहीं बनाना है। अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, करी पत्ता और राई मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब एक गहरा पैन या कड़ाही लें। इसमें आप सरसों का तेल गरम करें और इसमें बैटर से वड़ा बना लें। इसे ब्राउन होने तक फ्राई करते रहें। गरमा-गरम नारियल की चटनी के साथ परोसें। आप इसके साथ पुदीने की चटनी भी बना सकते हैं। बच्चों को यह डिश बेहद पसंंद आएगी।   कुकिंग टिप्स- 
-मसाला वड़ा बनाने के लिए आपको सरसों के तेल का इस्तेमाल करना है। यह बेहद हेल्दी भी होता है और इससे वड़ा का स्वाद बढ़ जाता है। 
-आप मसाला वड़ा के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं। आप इसमें कुछ और सब्जियां भी मिला सकते हैं। 
-कुछ लोग इसमें सोडा भी डाल देते हैं, ऐसा बिल्कुल भी न करें। इससे मसाला वड़ा का स्वाद खराब हो जाता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com