Saturday , July 27 2024

अगर आपके पेट और सीने में है जलन की समस्या तो,करे ये उपाए..

कई बार मसालेदार और तैलीय खाना खाने के बाद पेट और सीने में जलन की समस्या होती है। ऐसे में आप इन देसी नुस्खे को अपनाकर पेट की एसिडिटी से राहत पा सकते हैं। आइए बताते हैं…

खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट आपके पाचन शक्ति को प्रभावित करते हैं। कई लोगों को खाने के बाद जलन की समस्या होती है। आप जब भी कुछ हल्का या हेवी खाते हैं, तो आपके सीने या पेट में जलन होती है। इस समस्या का इलाज आपके किचन में मौजूद है। आप इन असरदार घरेलू नुस्खों को अपनाकर जलन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

अदरक का पानी पीएं

अदरक एसिडिटी को दूर करने में सहायक है। इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन शक्ति के लिए मददगार होते हैं। आप एसिडिटी से राहत पाने के लिए अदरक के टुकड़े को चबा सकते हैं। चाहें तो आप इसे पानी में उबाल कर, छान लें। जब पानी गुनगुना हो जाए, तो इसे पी सकते हैं। 

सौंफ खाएं

सौंफ एक नेचुरल मुंह फ्रेशनर है। ये पेट के गैस से राहत दिलाने का भी काम करता है। रोजाना आप खाना खाने के बाद एक मुट्ठी सौंफ का सेवन कर सकते हैं, इससे आपको जलन की समस्या से राहत मिलेगी। चाहें तो आप रात में एक ग्लास पानी में सौफ को भिगो दें। सुबह में इसे छानकर पानी पी सकते हैं, ऐसा करने से भी जलन कम हो सकती है।

पका केले खाएं

केले में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट की जलन को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। नियमित तौर पर आप खाने के बाद केले का सेवन कर सकते हैं।

गुड़ खाएं

जलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप खाने के बाद गुड़ खा सकते हैं। ये पाचन शक्ति को मजबूत करने में मदद करता है।

एलोवेरा जूस पीएं

पेट की जलन से राहत पाने के लिए एलोवेरा जूस पी सकते हैं। ये आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाएंगे। चाहें तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। ये पेट की एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।

नींबू-पानी पीएं

नींबू में विटामिन-C की अधिक मात्रा में पाई जाती है। ये खाना पचाने में मदद करता है। खाने के बाद आप एक कप पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाएं, फिर इसे पी सकते हैं। ये पेट की जलन को दूर करने में सहायक है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com