Saturday , October 5 2024

अलसी के बीज कई पोषक तत्व और मिनरल्स से है भरपूर, आइए जानते हैं फायदे …

आपको अगर सर्दी ज्यादा लगती है, तो आपको कुछ चीजें डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। जैसे सर्दियों के मौसम में आपको अलसी के बीज यानी फ्लेक्स सीड्स जरूर खाने चाहिए। अलसी के बीज कई पोषक तत्व और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसमें हेल्दी फैट, विटामिन सी, ई, के, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। आइए, जानते हैं अलसी को खाने के बेस्ट तरीके और इसके फायदे- 

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B5.jpg

वेट लॉस में कारगर 
आपको अगर वजन कम करना है, तो भी फ्लेक्स सीड्स आपके लिए बहुत कारगर हैं। अलसी के बीजों का सुबह-शाम सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम होता है। साथ ही शरीर से एक्सट्रा फैट हटाने में भी यह बहुत कारगर है। 


एंटी एजिंग 
आपको अगर 35 साल की उम्र के बाद ही अपनी स्किन पर उम्र का असर दिखने लगा है, तो आप फ्लेक्स सीड्स को डाइट में जरूर शामिल करें क्योंकि इसमें एंंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती है। कई स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक करने में भी यह कारगर है। 


दिल की बीमारियों को दूर रखता है 
आपको अगर दिल की बीमारियों का खतरा रहता है। जैसे, अगर आप सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते थक जाते हैं, तो आपको अपनी डाइट में अलसी के बीज जरूर शामिल करने चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। ब्लड फ्लो सही रहता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। 

वेजिटेरियन हैं, तो जरूर खाएं
मछली और सी फूड्स में ओमेगा-3 पाया जाता है लेकिन वेजिटेरियन लोग इन चीजों को नहीं खाते इसलिए उनके शरीर में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड नहीं पाता जाता है। ऐसे में आपको अलसी के बीज जरूर खाने चाहिए।

कैसे खाएं 
-आप रात भर के लिए अलसी के बीजों को पानी में भिगा दें। इसके बाद इसे सुबह उठकर खाली पेट खा लें।
-इसके अलावा भी आप अलसी के बीजों को रोस्ट कर सकते हैं। इसे रोस्ट करके इसका पाउडर बना लें और पानी पीने के बाद इसे सुबह खाएं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com