Saturday , April 20 2024

जानिए प्याज पकाने का सही तरीका, इन बीमारियों से ग्रसित लोग जरुर पढ़े

प्याज के फायदे और सब्जी में इस्तेमाल करने के तरीके से तो आप वाकिफ होंगे ही लेकिन क्या आप ग्रेवी के लिए प्याज का इस्तेमाल करते समय उसे पकाने के सही तरीके के बारे में भी जानते हैं।

Right And Healthy Way To Cook Onion: सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए ज्यादातर लोग प्याज का इस्तेमाल करते हैं। प्याज खाने वाले लोगों को बिना प्याज की ग्रेवी में स्वाद नहीं आता है। प्याज का सेवन करने से व्यक्ति को सिर्फ टेस्ट ही नही मिलता बल्कि सेहत से जुड़े कई फायदे भी होते हैं। प्याज विटामिन और खनिजों से भरा होने के साथ कैलोरी में भी कम होता है। प्याज के फायदे और सब्जी में इस्तेमाल करने के तरीके से तो आप वाकिफ होंगे ही लेकिन क्या आप ग्रेवी के लिए प्याज का इस्तेमाल करते समय उसे पकाने के सही तरीके के बारे में भी जानते हैं। क्या वाकई आपको प्याज को पकाने का सही तरीका मालूम है? आइए जानते हैं।

प्याज पकाने का ये है सही तरीका-
सेहत के लिए प्याज के बेनिफिट्स लेने के लिए कभी भी कटे हुए प्याज को तेज आंच पर न पकाएं। तेज आंच पर प्याज पकाने से इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व तुरंत खत्म हो जाते हैं। प्याज पकाने के लिए सबसे पहले पैन को गर्म करें। उसके बाद ही प्याज को उसमें भूनें। इसके अलावा आप जिस फ्राइंग पैन का इस्तेमाल प्याज भूनने के लिए कर रही हैं सुनिश्चित करें कि उसका तला बहुत पतला न हो वरना वो प्याज को जला देगा। प्याज भूनने के बाद एक मध्यम आंच पर पैन की हल्की ऑयलिंग करके प्याज को एक चुटकी नमक के साथ मिलाएं।

प्याज को नमक के साथ भाप के साथ पकाएं-
नमक के साथ किसी चीज को पकाने से वो चीज बहुत जल्दी पानी छोड़ देती है। जिसकी वजह से वो आसानी से पक जाते हैं। प्याज को भी नमक के साथ पकाने पर वो भूरे रंग के होकर पक जाएंगे। गर्मी और नमक प्याज से नमी को बाहर निकाल देंगे। 

प्याज को कभी भी पूरा न पकाएं-
प्याज को भूनते समय इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि उसे कभी भी पूरा नहीं पकाएं। प्याज हमेशा अधपका रखना चाहिए। ऐसा खाने में स्वाद के साथ सेहत को भी बनाए रखने में मदद करता है। प्याज को हमेशा मध्यम आंच पर पकने के लिए रखें, लेकिन ऐसा करते समय ध्यान रखें कि प्याज पूरा भूरा न हो जाए। थोड़ी देर बाद प्याज हल्का सुनहरा होने के साथ कारमेल सुगंध भी देना शुरू कर देगा।

सही तरह से प्याज पकाने से मिलते हैं ये फायदे-
कोलेस्ट्रॉल लेवल करें कम-

प्याज में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और यौगिक गुण शरीर में आ रही सूजन से लड़ते हैं। ये  ट्राइग्लिसराइड्स को कम करके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इस तरह पका हुआ प्याज दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हाई बीपी को कम कर

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com