Friday , April 26 2024

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और उनके राइट हैंड अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया की हुई हत्या

ये हत्या उस वक्त हुई, जब वह अपनी लैंड क्रूजर प्राडो कार से घर जा रही थीं। ये हमला मास्को के पास हुआ, जहां उनकी कार को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया। अचानक हुई घटना से आसपास हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस और खुद अलेक्जेंडर भी मौके पर पहुंचे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और उनके राइट हैंड अलेक्जेंडर डुगिन (Aleksandr Dugin) की बेटी डारिया की हत्या हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्या की ये कोशिश अलेक्जेंडर डुगिन के लिए की गई थी लेकिन मौत डारिया की हो गई। ये हत्या उस वक्त हुई, जब वह अपनी लैंड क्रूजर प्राडो कार से घर जा रही थीं। ये हमला मास्को के पास हुआ, जहां उनकी कार को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया। अचानक हुई घटना से आसपास हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस और खुद अलेक्जेंडर भी मौके पर पहुंचे। 

यूक्रेन के साथ चल रहा रूस का युद्ध

यूक्रेन के साथ करीब छह माह से चल रहे भीषण युद्ध के चलते भारी जनधन का नुकसान उठाने के बावजूद रूस ने हिम्मत नहीं हारी है। मगर अब इस देश के सामने एक ऐसी बड़ी मुसीबत आ गई है, जिससे राष्ट्रपति पुतिन गहरी चिंता में डूब गए हैं। जिसका सामना करना रूस के लिए कड़ी चुनौती बन गया है। यूरोपीय देशों समेत अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्रों की धमकियों और चेतावनियों को नजरंदाज कर यूक्रेन को तबाह कर देने वाला रूस अब नए संकट से घिरता जा रहा है। जिसका तत्काल समाधान मिल पाना मुश्किल लग रहा है, लेकिन पुतिन ने इस संकट से उबरने के लिए अपने देश की महिलाओं से मदद मांगी है। 

दरअसल यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध में भारी संख्या में रूस के सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा पहले से ही यहां जनसंख्या का अनुपात मंदा चल रहा था। ऐसे में इस शक्तिशाली राष्ट्र के सामने घटती जनसंख्या चिंता का सबब बन गई है। रूस की मौजूदा जनसंख्या 14 करोड़ 15 लाख 40 हजार के करीब है। विश्व के टॉप 10 जनसंख्या वाले देशों की सूची में रूस नौवें नंबर पर है। जबकि क्षेत्रफल के लिहाज से यह बड़ा देश है। ऐसे में रूस की चिंता बढ़ना लाजमी है। यदि यूक्रेन के साथ युद्ध और लंबा खिंचा तो निश्चित रूप से उसके और सैनिक मारे जा सकते हैं। ऐसे में इसकी जनसंख्या और भी घटेगी। इस खतरे को भांपते हुए रूस ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com