Friday , July 5 2024

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जिलों में बारिश की जताई संभावना, रहेगा वज्रपात का खतरा..

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के कमजोर होते हीं मूसलाधार वर्षा में कमी आई हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के 21 जिलों के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद , गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार व किशनगंज जिले में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। बिहार में इस वर्ष बेहद कम बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी कर दिया है अलर्ट 

वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की चेतावनी दी है। शनिवार को प्रदेश के रोहतास जिले में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। 

  • बिहार के 21 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार 
  • 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का गर्म शहर 
  • 35.5 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान 
  • शनिवार को रोहतास जिले में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज 
  • वज्रपात को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट

बिहार के इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा 

रोहतास में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं भभुआ में 24.4, औरंगाबाद में 21.2, कुदरा में 21.2, देव में 18.4, अधवारा में 16.2, औरंगाबाद में 15.2, चेनारी में 10, सासाराम में 8.8, दाउदनगर में 4.8, रफीगंज में 4.4, शेरघाटी में 3.6, बोध गया में 2.4 एवं रोहतास के इंद्रपुरी में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान 

  • पटना : 35.5
  • गया : 34.0 
  • औरंगाबाद – 33.4
  • मुजफ्फरपुर – 34.2
  • सीतामढ़ी –  41.1
  • भागलपुर – 36.2
  • नवादा – 35.9 
  • नालंदा – 35.8 
  • (अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com